छछूंदर...


छछूंदर नामक जीव दुनिया भर में सबसे ज्यादा पाया जाने वाले जानवर है|छछूंदर की करीब ३० प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं|लेकिन इनमे से कुछ प्रजातियाँ तो अक्सर देखने को मिलती हैं|जमीन में लम्बी दरारों के अंदर या खेतों के आसपास छछूंदर अक्सर देखे जा सकते हैं|छछूंदर प्राय:धरती के नीचे गहरी सुरंग बनाते हैं हैं और अपनी पूरी जिंदगी जमीन के नीचे अँधेरे में ही बिता देते हैं|छछूंदर एक ऐसे किलेनुमा बस्ती में रहते हैं,जो जमीन के नीचे ये स्वयं बनाते हैं,इनकी खोदने की श्रमता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है की यह एक खेत में ही २०० फुट से भी ज्यादा लम्बी एक सुरंग बड़ी आसानी से खोद सकते हैं और एक मिनट से भी कम समय में एक बिल खोदकर उसमे समा सकते हैं|दरअसल छछूंदर के पंजे बहुत शक्तिशाली होते हैं,जिनका आकार फाव्र्ड़े जैसा होता है|छछूंदर की बने सुरंगों की बनावट इतनी जटिल होती है की दुसरे जानवरों के लिए इन सुरंगों में जाना सुरक्षित नही होता|आपको जानकार हैरानी होती है की छछूंदर इतना भूखा जीव है की यदि यह १२ घंटे तक भूखा रह जाये तो यह भूख के कारण दम तोड़ देता है|

No comments:

2leep.com