हल्दी के दाग कैसे छूरायें......

हल्दी के दाग कैसे छूरायें

  1.  धब्बे पर बेसन का पेस्ट बनाकर लगाएं |कुछ देर लगा रहने दें | कपड़ा धोने के बाद धुप में सुखाएं तो धब्बा छूट जायेगा |
  2. दाग पर हाईडरोंजन पेरोक्साइड की कुछ बूंदे लगाकर धुप में रख दें |
  3. यदि वस्त्र रेशमी व उनी है तो उसे पोटाशियम परमैगनेट व अमोनिया के घोल में बारी-बारी से २-३ बार डालें |
  4. पुराने धब्बे को ब्लीच पाउडर से ब्लीच करके साबुन व पानी से धो दें |
  5. साबुन और पानी का एक पेस्ट बनाकर उसे दाग के दोनों तरफ मलें फिर सूखने पर गर्म पानी १ या २ फिट की ऊँचाई से डालें |
  6. हल्दी के दाग कपड़े धोने के सोडे से साफ़ किये जा सकते हैं |
  7. यदि दाग ताज़ा है तो साबुन से धोकर धुप में सुखाने से ही साफ़ हो जाएगा |
  8. सब्जी के दाग पर आलू रगरें फिर कपड़े को धुप में आधे घंटे के लिए रखें |पुन :साबुन व पानी से धोएं,दाग काफी हल्का पर जाएगा |
  9. सब्जी के धब्बे पर नमक व सुहागा डालकर उबलता हुआ पानी दाल दें और जब तक धब्बा न उतरे यही प्रक्रिया दोहराते रहें |
  10. हल्दी के दाग पर स्पिरिट लगाने से दाग दूर हो जाता है |

कपड़ों के अन्य दाग दूर करने के उपाए :


  1. पान के दाग को मिटाने के लिए कपड़े को खट्टे दही में भिगोकर धो दें।
  2. चॉकलेट, कोको के दाग सूखने पर पक्के हो जाते हैं। इनके ताजे दागों पर थोड़ा टैलकम पाउडर लगा कर सुखा लें फिर गर्म पानी से धो डालें। 
  3. आइसक्रीम के दागों को छुड़ाने के लिए उस पर अमोनिया का घोल डालें। 
  4. खून के दाग पर नमक रगड़ें और धो दें। 
  5. पेंट के दाग को छुड़ाने के लिए उस पर मिट्टी का तेल लगाएं और फिर गर्म पानी से धो दें।
  6. फ्रूट जूस के दाग हटाने के लिए कपड़े को अमोनिया में भिगोएं। कुछ देर बाद पानी से धो दें।
  7. पेन या स्याही के दाग हटाने के लिए डिटॉल में भिगोई रुई को दाग पर रगड़ें और फिर उसे धो दें।
  8. हल्दी के दाग पर पहले साबुन लगाएं और जब दाग हल्का हो जाए तो उसे धूप में रखें, फिर गर्म पानी से धो डालें।
  9. मेंहदी के दाग हटाने के लिए जिस चीज पर दाग लगा है, उसे गर्म दूध में आधे घंटे तक भिगोएं और साबुन से धोएं।
  10. लिपिस्टिक का दाग हटाने के लिए मिथाइलेटेड स्प्रिट में भिगोकर उसे साबुन से धो दें। या फिर ग्लिसरीन में आधा घंटे भिगोने के बाद धो दें।
  11. स्याही का दाग अगर सफेद सूती कपड़े पर लग जाए तो उस पर टमाटर काटकर उसे नमक से रगड़ें या फिर नमक और नीबू का रस दाग पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

11

No comments:

2leep.com