Showing posts with label सफल इंसान. Show all posts
Showing posts with label सफल इंसान. Show all posts

जीवन एक आशीर्वाद


  • अपने कर्मों का फल ही तो भाग्य है,कर्म अच्छा करेंगे तो भाग्य अच्छा होगा|
  • मस्त रहो,व्यस्त रहो,लेकिन अस्त व्यस्त मत रहो|
  • दृष्टि बदलो,सृष्टि बदल जाएगी|
  • मुसीबत के समय वाणी को कठोर नही होना चाहिए|
  • प्रभु का स्मरण ही अमृत है और विस्मरण ही मृत्यु है|
  • अहंकार करने से इश्वर की कृपा ख़त्म हो जाती है|
  • जीवन में सदैव उत्सव व उत्साह का माहौल रखें|
  • सारी दुनिया को हम नही झुका सकते हमें ही अपने आप को बदलना होगा|
  • हर रोज अपने मन को भी पवित्र करो जैसे अपने शरीर को करते हो|
  • तांत्रिक व ज्योतिषों से बचें|
  • आवेश में काम नही करना चाहिए|
  • सबको जोड़ कर अपने साथ चलो|
  • भगवान् ने हर दिन एक सिक्के के रूप में दिया है|मनुष्य उसे खर्च करने गया,तो सात ठग मिल गये-काम,क्रोध,लोभ,मोह,मद,निंदा,इश्र्य के रूप में|
  • दिशा बदलने से दशा बदलती है|
  • स्वयं की कमजोरियों पर क्रोध करो|
  • हर चीज़ में मर्यादा,नाप-तौल व अनुशासन हो|
  • भोले के लिए भोला है भगवान्,टेढ़े के लिए भाला है भगवान्,इंसान की गलतियों पर रुला देता है भगवान्|
  • जिन्दगी का सबसे बड़ा दोष आलस्य व लापरवाही है|
  • ऊँचाइयों पर चदना बहुत मुश्किल है पर गिरना बहुत आसान है|
  • अपनी कमियों को स्वयं देखो और अपने गुणों पर स्वयं की पीठ थपथपाओ|
  • रोग,ऋण.ऐब,शत्रु इन्हें कभी छोटा मत समझो
  • कम बोलो उससे उर्जा शक्ति नष्ट होती है|
  • रोज़ सुबह एक घंटा मौन रहो|
  • जब भी बोलो तो सदैव यह सोचो की यह आखरी वचन है इसलिए सदैव मीठा बोलो|
  • मित्र बनो तो ऐसे जैसे पानी और दूध की मित्रता|
  • मनुष्य जीवन का परम उदेश्य परम पिता परमात्मा को प्राप्त करना है|
  • अगर प्रभु की कृपा पानी है,तो पहले माता-पिता के कृपा पात्र बनो|
  • चिंता से रूप,बल और ज्ञान का ह्रास होता है|
  • संसार में किसी का दिल दुखाना सबसे महान पाप है|
  • ध्यान में,साधना में सबसे जरूरी अपने 'मैं' को मिटाना|
  • जीवन को सुलझाने की कोशिश करो उलझाने की नही|
  • दुनिया की न सुन,अन्दर की सुन तो ऊँचाइयों को छु सकोगे|

सफलता हासिल करने के लिए कुछ सबक.

सफलता का नुस्खा:

सफलता पाना केक बनाने की तरह है|अगर हमारे पास यह सही नुस्खा न हो,तो हमको कामयाबी नही मिलेगी|अच्छा केक बनाने के लिए हमारे पास सही मात्रा में उम्दा किस्म की सामग्री होनी चाहिए|हमको उसे न तो ज्यादा आंच देनी चाहिए न ही कम|अगर हमारे पास सही नुस्खा हो तो अभ्यास,और कभी-कभार होने वाली गलतियों से मिलने वाली सीख की मदद से यह काम आसान हो जाता है|
अब नुस्खा जो हमारे पास है हम उसका इस्तेमाल करेंगे,या नहीं,यह हमें ही तय करना है|

सफलता हासिल करने के लिए कुछ सबक:

  • हारने के लिए नही,बल्कि जितने के लिए खेलें|
  • दूसरों की गलतियों से सीखें |
  • ऊँचे चरित्र वाले लोगों से सम्बन्ध रखें
  • जितना पातें हैं उस से अधिक दें|
  • बिना कुछ दिए,कुछ पाने की उम्मीद न रखें|
  • हमेशा दूर की सोचें|
  • अपने मजबूत पहलूयों को जाने और उनकी बुनियाद पर अपना विकास करें|
  • फैंसला लेते समय हमेशा हालत की व्यापक तस्वीर को ध्यान में रखें|
  • अपनी सच्चाई के साथ कभी समझोता न करें|
2leep.com