
स्ट्रेस होने पर आप क्या करते हैं?
गहरी सांस लेते हैं ,योग करते हैं या दोस्तों के साथ बात करके अपना ध्यान बांटते हैं?यदि इसमें से कोई भी तरीका आप अपनाते हैं तो एक बार नीचे लिखे तरीके भी अपना कर देखिये......

जो आपके लिए सबसे प्यारा है,उसके साथ समय बिताना तुरंत आपके मूड को ठीक कर सकता है| लेकिन अगर परिवार के सदस्यों या पुराने दोस्तों को तलाशने की बजाये अगर हम अपने पेट्स के साथ स्ट्रेस में समय व्यतीत करते हैं तो यह तरीका अधिक कारगर है|दोस्तों के साथ समय बिताना रीलेक्स होने का अच्छा तरीका है इस से एक दुसरे को अच्छे तरीके से समझने का मोका मिलता है|वहीं अपने डौगी के साथ समय बिताने से आप रीलेक्स होने के साथ ही मूड को भी बूस्ट कर सकते हैं.यह बेस्ट तरीका है|

आमतोर पर यह कहा जाता है की अपनी जिंदगी में चल रही टेंशन को यदि किसी के साथ बाँट लिया जाये तो मन हल्का हो जाता है|लेकिन कई बार यह देखा गया है की जो लोग इस तरह करते हैं वो ज्यादा डिप्रेशन में चले जाते हैं|इसलिए कोशिश करनी चाहिए की अपनी टेंशन को किसी दुसरे से बांटने की जगह खुद ही उस से बाहर निकला जाये|

दिमाग में चल रही उथल पुथल को रोकने और अशांत मन को स्थिर करने के लिए कई लोग भूख से अधिक भोजन करने लगते है|ऐसी स्थिति में पीड़ित जंक फ़ूड,कुकीज़ या आइसक्रीम खाने के लिए प्रेरित होता है,लेकिन यह कोई समाधान नही है|यह तरीका आपकी चिंता को और भी बड़ा सकता है|जब आप बहुत ज्यादा टेंशन में होते हैं तो डार्क कलर का चोक्लेट अपने मूह में डाल लें |डार्क चोक्लेट में मोजूद फ्लेवेनोइद्स पीड़ित को जंक फ़ूड या बार बार खाने के लिए प्रेरित होने से रोकते हैं|डार्क चोक्लेट के रोजाना सेवन से स्ट्रेस हारमोंस के स्तर में वाकई कमी पाई गयी है|

कुछ लोग आत्मिक शांति पाने के लिए मेडीटेशन को बेहतर उपाए मानते हैं,लेकिन सभी के लिए यह संभव नही है|अगर टेंशन में ॐ का उच्चारण भी किया जाये तो भी उसे दूर कर सकते हैं|ॐ का उच्चारण करना या मेडीटेशन करना दिमाग को शांत करने में मदद करती है, लेकिन ,स्विम्मिंग,पेंटिंग,वाल्किंग भी इन सब के बेहतर विकल्प हो सकते हैं|

हमेशा यही कहा जाता है की स्ट्रेस में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें|यही सब से अच्छा उपाए है|
No comments:
Post a Comment