Showing posts with label daadi maa ke nuskhe. Show all posts
Showing posts with label daadi maa ke nuskhe. Show all posts

बारिश में भी घर को रखें फ्रेश...

बरसाती मौसम में नमी भी बढ़ जाती है |कमरों,बाथरूम,किचन आदि जगहों पर अजीब सी गंध आने लगती है |धुप न निकलने कि वजह से सीलन बदने का खतरा भी सताने लगता है |कुछ बातों का ध्यान रख इन सब परेशानियों से बच सकते है |

  • जब बारिश न हो रही हो तों घर को खिड़कियाँ खुली रखें |हवा और रौशनी से घर तरोताजा रहेगा |
  • कमरे के बीच में एक पात्र में सिरका रखें,और पन्द्रह मिनट के लिए खिडकी दरवाजे बंद रखें,फिर खोल दें |ऐसा करने से बदबू नही आएगी |
  • कम रौशनी वाली जगहों जैसे छोटी खिडकी वाले कमरे,बरामदे,रसोई आदि में सीलन कि गंध आने लगती है |यहाँ ब्लीचिंग पाउडर बुरकें और थोड़ी देर बाद इकट्ठा कर फेंक दें |गंध कम हो जायेगी |
  • एक कप गुनगुने पानी में बेकिंग पाउडर मिलाएं |एक साफ़ सूती कपड़ा इस पानी में डुबाएं |अब फ्रिज को इससे पोंछे |
  • गन्दे कूड़ेदान बीमारी का कारण बन सकते हैं |इसलिए गुनगुने  पानी,डीटर्जेंट और एंटीसेप्टिक लिक्विड से धोकर सूखने दें,फिर इस्तेमाल करें |
  • किचन कि गंध दूर करने के लिए एक कप सिरके में ८-१० लौंग डालकर उबाल लें |सिरका २५-३० फीसदी कं हो जाये,तों आंच से उतार लें |इसकी भाप से गंध कम हो जायेगी |साथ ही एक कटी हुई लौंग और २ कप पानी में उबालने से भी फायदा होगा |
  • घर को तरोताजा रखने के लिए सुगन्धित मोमबत्तियाँ भी रख सकती हैं |ये बाजार में आसानी से मिल सकती जाति  हैं |
  •  जूते के डिब्बे में सिलिका जेल रखें,जूते फ्रेश रहेंगे |
2leep.com