Showing posts with label जू. Show all posts
Showing posts with label जू. Show all posts

जुलोजिकल गार्डेन(जू) के बारे में ज्ञान...


जुलोजिकल गार्डेन को ही शोर्ट में जू कहते हैं|'जू' वो जगह है जहाँ जीवित जानवरों को प्रदर्शन के लिए रखा जाता है|
पहला जू किसने बनाया था?

"चीन के बादशाह ने ईसा से ११५० वर्ष पूर्व पहला जू बनाया था जिसमे कई किस्म के हिरण,पक्षी,और मछलियाँ मौजूद थी|वह अपने आधुनिक 'जू' की तरह ही था,लेकिन उसकी एक अजीब बात थी|वह जनता के लिए नहीं था|वह सिर्फ बादशाह और उनके दरबारियों के लिए था| चूँकि उसकी देखभाल करने के लिए बहुत पैसे की आवश्यकता होती थी,इसलिए पुराने जमाने में राजा और रईस लोग ही 'जू' के मालिक हुआ करते थे जिनमे नायाब पक्षी,मछलियाँ और हर प्रकार के जानवर होते थे|

पहला सार्वजनिक जू कब बना था?
पेरिस में १७९३ में यह मशहूर जार्डिन डेस प्लेंतिस था ,इसमें जानवर थे,म्यूजियम था और बोटोनिकल गार्डेन था|

इसके बाद बड़े जू कहाँ खुले?
लन्दन के रीजेन्ट्स पार्क में १८२९ में और १८४४ में बर्लिन का जुलोजिकल गार्डेन बना जो आज विश्व में सबसे अच्छा है|

2leep.com