- चन्द्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के समय संयम रख कर जप-ध्यान करने से कई गुना फल होता है|श्रेष्ठ साधक उस समय उपवास पूर्वक ब्राह्मी घृत का स्पर्श करके 'ॐ नमो नारायण'मन्त्र का ८००० जप करने के पश्चात ग्रहण शुद्ध होने पर उस घृत को पी लें|ऐसा करने से वह मेधा (धारण शक्ति )कवित्व शक्ति तथा वाक् सिद्धि प्राप्त कर लेता है|
- देवी भगवत में आता है:सूर्य ग्रहण या चन्द्र ग्रहण के समय भोजन करने वाला मनुष्य जितने अन्न के दाने खाता है,उतने वर्षों तक 'अरुन्तुद' नरक में वास करता है|फिर वह उदर रोग से पीड़ित मनुष्य होता है|फिर गुल्म रोगी,काना और दन्त हीनं होता है|अथ:सूर्य ग्रहण में ग्रहण से चार पहर(१२ घंटे)पूर्व और चंदर ग्रहण में तीन पहर(९ घंटे)पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए|बूढ़े,बालक और रोगी १.१/२ पहर(४.५ घंटे)पूर्व तक खा सकता हैं|ग्रहण पूरा होने पर सूर्य या चंद्र ,जिसका ग्रहण हो,उसका शुद्ध बिम्ब देख कर भोजन करना चाहिए|
- ग्रहण-वेध के पहले जिन पदार्थों में कुश या तुलसी की पतियाँ डाल दी जाती हैं,वे पदार्थ दूषित नही होते|जब की पके हुए अन्न का त्याग करके उसे गाय,कुत्ते को दाल कर नया भोजन बनाना चाहिए|
- ग्रहण के स्पर्श के समय स्नान,मध्य के समय होम ,देव-पूजन और श्राद्ध तथा अंत में सचेल (वस्त्र सहित)स्नान करना चाहिए|स्त्रियाँ सर धोये बिना भी स्नान कर सकती है|
- ग्रहण काल में स्पर्श किया हुए वस्त्र आदि की शुधि हेतु बाद में उसे धो देना चाहिए तथा स्वयं भी वस्त्र सहित स्नान करना चाहिए|
- ग्रहण के समय गायों को घास,पक्षियों को अन्न,जरूरत मंदों को वस्त्र और उनकी आवश्यक वस्तु दान करने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है|
- ग्रहण के समय कोई भी शुभ या नया काम शुरू नही करना चाहिए |
- ग्रहण के समय सोने से रोगी,लघुशंका करने से दरिद्र,मन त्यागने से कीड़ा,स्त्री प्रसंग करने से सूअर ,और उबटन लगाने से व्यक्ति कोढ़ी होता है|
- गर्भवती महिला को ग्रहण के समय विशेष सावधान रहना चाहिए|
- भगवान् वेद व्यास जी ने परम हितकारी वचन कहें हैं :सामान्य दिन से चंदर ग्रहण में किया गया पुण्य करम(जप,ध्यान,दान आदि)एक लाख गुना और सूर्य ग्रहण दस लाख गुना फलदायी होता है|यदि गंगा-जल पास में हो तो चंदर ग्रहण में एक करोड़ गुना और सूर्य ग्रहण में दस करोड़ गुना फलदायी होता है|
- ग्रहण के समय गुरुमंत्र , भगवन्न नाम जप अवश्य करें ,न करने से मन हीनता प्राप्त होती है|
Showing posts with label ग्रहण के समय ध्यान poorvak baatein. Show all posts
Showing posts with label ग्रहण के समय ध्यान poorvak baatein. Show all posts
ग्रहण के समय करने और न करने वाली बातें ...
Subscribe to:
Posts (Atom)
