Showing posts with label बच्चे की प्रार्थना. Show all posts
Showing posts with label बच्चे की प्रार्थना. Show all posts

प्रार्थना...

वही शक्ति हमें दो दयानिधि,
कर्तव्य मार्ग पर हम डट जावें |
देश सेवा,पर-उपकार में हम,
अपना जीवन सफल बना जावें |
हम दीन-दुखी दुर्बलों-विकलों की,
सेवा कर संताप हरें उनका|
जो हैं अटके भूले भटके,
उनको तारे खुद तर जावें|
छल, कपट, द्वेष,पाखंड,झूठ ,
अन्याय से हरदम दूर रहें|
जीवन हो शुद्ध सरल हमारा,
शुद्धी, प्रेम,सुधा बरसावें|
निज आन,मान मर्यादा का,
ध्यान रहे अभिमान रहे|
जनम लिया जिस देश में,
बलिदान उसी पर हो जावें|
2leep.com