Showing posts with label Eye. Show all posts
Showing posts with label Eye. Show all posts

मानसून में कैसे रखें आँखों का खास ध्यान...

उमस भरी गर्मी के बाद जैसे ही मानसून आता है तों हर कोई बारिश की फुहारों का आनंद लेना चाहता है,लेकिन बारिश का आनंद लेते समय अपनी  आँखों को नज़रअंदाज़ न करें  |मानसून की फुहारें जहां गर्मी से राहत प्रदान करती हैं,वहीं ये मौसम आँखों में होने वाले इन्फेक्शन,सताइ और खुश्क आँखों की समस्या लेकर आता है |

इन्फेक्शन के कारण:


  • इसके लक्षण १ से ३ सप्ताह तक रहते हैं |
  • इन्फेचं आँखों में जलन या सूजन से शुरू होता है |
  • आँखों से क्रीमी पानी निकलने लगता है |
  • आँखे लाल हो जाती है |
  • कई बार आँखों में दर्द भी होता है |
  • आँखों में छोटे छोटे लाल धब्बे दिखाई देने लगते हैं |

बचाव के तरीके:

  • इन्फेक्शन होने पर आँखों को आराम से धोएं व उन्हें ठंडक प्रदान करें |
  • डाक्टर की सलाह पर ही एंटीबायटिक आई ड्रॉप लें |
  • इन्फेक्शन होने पर धुप के चश्मों का प्रयोग किया जा सकता है |
  • अपनी मर्जी से आई ड्रॉप लेने पर उसमे मौजूद स्टेरायड आँखों को नुक्सान पहुंचा सकता है |
  • पीड़ित का तौलिया,रूमाल इस्तेमाल करने से भी स्वास्थ्य व्यक्ति इन्फेक्शन का शिकार हो सकता है |
  • परिवार का कोई सदस्य जो आँख में दवा डाले या खुद डालने के बाद हाथों को अच्छी तरह धोएं |

2leep.com