Showing posts with label decoration. Show all posts
Showing posts with label decoration. Show all posts

इस तरह दें फर्नीचर को ब्राईट लुक...

घर में फर्नीचर सब तरह के होते हैं तों उन्हें अलग अलग कलर देकर ब्राईट लुक बना सकते हैं |हो सकता है इसमें हम कलरफुल कुशन का इस्तेमाल करें या फिर उस पर बिछाय गए कपड़ों का  |बड़े फर्नीचर को ब्राईट कलर से सजा कर बाकी सारे फर्नीचर पर लाईट कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं |
इस तरह कमरा ज्यादा चमकदार दिखाई देगा जो आगंतुकों को आकर्षित करेगा |
  • पर्दे गहरे रंग के ही इस्तेमाल करें |गहरे,हलके या पेस्टल रंगों के कोम्बिनेशन  से आप घर के हर कमरे को नया लुक दे सकते हैं |
  • सोफे पर ब्राईट रंगों के कुशन रखें |सिक्वेंस वर्क किये हुए कुशन बहुत अच्छे लगते हैं |
  • चमकदार रंगों के कुशन अगर आप दीवारों से टिका देती हैं तों घर को एक एथनिक लुक देते हैं |
  • अगर आपको लगता है कि आपके बेडरूम में ब्राइटनेस  कि कमी है तों वहाँ कलरफुल पेटिंग टांग  दें |
  • बेड या कोर्नर  पर ब्राईट कलर के फ्लोरल या ज्योमेट्रीकल डिजाईन या मिरर वर्क के कुशन भी बहुत अच्छे लगते हैं |
  • यदि अपने घर को एथनिक लुक देना चाहते हैं तों क्लोथ वे ड्रेप के साथ कलर्स को मिलकर हर कोने को आप जगमगा सकती हैं |
  • लिविंग रूम के लिए  सिल्क अपहोल्स्त्री  से डेकोर  करें वरना आप उस दिन अपने फर्नीचर को सिल्क कि साडियां,दुपट्टों या स्टॉल्स से भी एक नया अंदाज़ दे सकती हैं|
  • गेंदे के फूलों कि लड़ियों को पर्दों के पास टांग  सकती हैं |
  • दरवाजों के डोर नाब्स पर कलरफुल रिबन लगाएं |
  • पर्दों,रेलिंग पर घुंघरू व घंटियाँ लटका सकती हैं |
  • पुरानी चूरियों कि माला बनाकर उसे आकर्षक कोर्नेर पिस कि तरह तैयार किया जा सकता है |
  • आप एक बड़ी सी मोमबत्ती भी कोने में रख सकती हैं |जिस पर गोल्ड से डीसाइन बना हो |
  • गुलाब कि पंखुरियों  को डालकर जगह जगह फ्लोटिंग केनडलस  रख सकती हैं |
  • कलर्ड बीड्स को क्रिस्टल बाउल में डालकर उसमे पानी भी डाल दें |
  • विभिन्न प्रकार के बीड्स से सजे लकड़ी के बारिक नक्काशीदार झरोखे पर भगवान कि मूर्तियां रख सकती हैं |इसमें आपके घर कि सज्जा में चार चाँद लग जायेंगे |
  • घर के कोनॉ में डेकोरेटिव थाली रख सकती हैं |बीड्स वर्क,घुंघरुओं से सजी थालिओं में भगवान कि मूर्ती और पूजा कि सामग्री रख सकती ह
2leep.com