कैसे हों बच्चों के बाल स्वस्थ...

आजकल लौंग हेयरकट का फैशन चल रहा है |जो लडकियां इस नए ट्रेंड के मुताबिक़ स्टाइलिश लुक कि चाह रखती हैं तों उन्हें सब से पहले बालों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा |बेटियों के बालों के संबंध में बात शुरू करते ही ज्यादातर मातायों को टेंशन हो जाती है |इस उम्र कि नन्ही शरारती बेटियों को मनाना मुश्किल होता है |उन के बाल संवारने और कंघी करना भी आसान काम नहीं है |स्कुल या मैदान में खेलते वक्त उन के बाल उलझ जाते हैं |बालों में गांठे पढ  जाती है |धुल मिटटी से बालों में गंदगी इकट्ठी होती है |जो बाद में ज्यों और रूसी का कारण बन सकती है |
बालों में जुएं या रूसी हो जाए या फिर बालों पर ध्यान न दिया जाए तों सर से खुजली,चेहरे कि एलर्जी आदि समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं |
बच्चों के बालों को संवारने से ले कर हेयरकट तक के विषय में आप कि शंकायों को दूर करने के लिए कुछ सुझाव :

  • हफ्ते में एक बार स्कैलप में हीट आयल मसाज करें |इस से रक्तसंचार बदेगा|बाल मजबूत एवं घने होंगे |
  • गर्म नारियल के तेल में मेहँदी के पत्ते,करी पत्ते  ,तुलसी के पत्ते आदि डाल कर रखें |फिर इस तेल से मसाज करें |
  • अंडे कि सफेदी में निम्बू का रस डाल कर अच्छी तरह मिला कर सर पर लगाएं |आधे घंटे के बाद सर धो लें |ऐसा हफ्ते में १ बार करें तों रूसी दूर होगी |
  • कंडीशनर के बदले अंडे कि सफेदी इस्तेमाल करें |बाल रेशमी और मुलायम होंगे |
  • बच्चों के बालों में रोज कंडीशनर लगाना उचित नही है |
  • बच्चों का शेम्पू और साबुन माइल्ड होना चाहिए |
  • २ महीनों के बाद बाल जरूर ट्रिम करें |यह बालों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा | |
  • रात को सोने से पहले बालों पर कंघी न करें |इस से बाल ज्यादा तैलिये हो जाते है |
  • नहाने से पहले उलझे बालों को ठीक करें |बालों पर एक साथ कंघी करने के बजाए १-१ हिस्सा ले कर कंघी करें |
  • बच्चों के लिए अच्छी ब्रांडेड हेयर एक्सेसरीज ही चुने|

परफ्यूम ... जो महका दे

खुश्बू हर किसी को अच्छी लगती है |यह खुद और सामने वाले दोनों के तनमन को खुश रखती है |खुशबू तब ही अपना पूरा प्रभाव छोड़ पाती है जब यह समझदारी से खरीदी जाए |अक्सर लोग प्र्फयुम शॉप पे जाते है उसे सूंघते हैं और खरीद लेते हैं |हर परफ्यूम कि अलग खुशबू होती है हर परफ्यूम को लगाने का तरीका अलग होता है |प्र्फुमे से जुड़े कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं :

  • अगर आप शादी में जा रही हैं तों वुडी या ओरिएंटल सेंट खरीद सकती हैं |
  • महिलायों के परफ्यूम हलकी खुशबू वाले होते हैं |यह खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है |परफ्यूम के इलावा महिलाएं यूडी टायलेट और यूडी कोलों का प्रयोग भी करती हैं |
  • यूडी कोलों में एसेंशियल आयल ४% और यूडी टायलेट में ८ % होता है |यह लाईट खुशबू वाले होते हैं | जिस कि वजह से ये २ घंटे तक ही प्रभावशाली रहते है |
  • यूडी परफ्यूम में एसेंशियल आयल २०% से ज्यादा होता है |इस कि खुशबू ३ से ४ घंटे तक बनी रहती है |एसेंशियल आयल ज्यादा होने से इसकी कीमत भी ज्यादा होती है |
  • परफ्यूम बॉडी के वार्म प्वाइंट्स जैसे गर्दन और कलाइयों पर लगाना चाहिए |
  • परफ्यूम क्लासिक कि खुशबू ६ घंटे तक बनी रहती है इसकी चंद बूंदे ही खुशबू से सराबोर कर देती हैं |
  • पुरुषों को डीयोडरेंट के अलावा कोलों बहुत अच्छे लगते हैं |
  • पुरुषों का शेव करने के बाद आफ्टर शेव लगाना गलत तरीका होता है |आफ्टर शेव लगाने के बाद आधे घंटे बाद चेहरे धो लेना चाहिए |
  • पुरुषों को स्ट्रोंग खुशबू वाले परफ्यूम ज्यादा पसंद आते हैं |
  • गर्मी में हलकी भिनिभिनी खुशबू वाले परफ्यूम और सर्दियों में तेज खुशबू वाले परफ्यूम खरीदना सही रहता है |
  • यदि आप वर्किंग वुमेन हैं तों तेज खुशबू वाले परफ्यूम से बचें |
  • घर में रहने वाली औरतों को पानी में कोलोंन डाल कर नहाना अच्छा रहता है |
  • कोलेज गोइंग लड़कियों को परफ्यूम का प्रयोग नहीं करना चाहिए |अगर लगाना ही है तों धीमी खुशबू वाले परफ्यूम का प्रयोग करें |
  • स्प्रे करने के बाद परफ्यूम क शीशी को कस कर बंद कर दें |इसे छायादार और अँधेरी जगह पर रखें |सूर्य कि रौशनी में खुशबू उड़ जाती है |
  • बनारसी साडी,जरदोजी और कडाई वाले कपड़ों पर परफ्यूम का प्रयोग न करें |इस से कपड़ों कि चमक चली जाती है |
  • सूती कपड़ों पर भी सीधे परफ्यूम का छिडकाव न करें |
  • सेंथेटिक कपड़ों पर परफ्यूम स्प्रे ज्यादा करें.क्यूंकि इन से खुशबू जल्दी उड़ जाती है |
  • परफ्यूम का छिडकाव अंदर के कपड़ों पर करें यहाँ पर खुशबू ज्यादा समय तक टिकी रहती है |

नाज़ है हमें कि हम भारतीय हैं...


  • भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सातवाँ  सबसे बड़ा देश और प्राचीन सभ्यातायों में से एक है |
  • बीज,गणीत.त्रिकोणमिति और कलन का अध्ययन भारत में ही आरम्भ हुआ था |
  • शतरंज कि खोज भारत में ही कि गयी थी |
  • दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक जगह पर है |इसे समुंदरी स्तह से २४४४ मीटर कि ऊँचाई पर भूमि को समतल बनाकर १८९३ में तैयार किया गया था |
  • भारत में विश्वभर से सबसे अधिक संख्या में डाकखाने स्थित हैं |
  • भारतीय रेल देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है |यह दस लाख से अधिक लोगों को रोजगार  प्रदान करता है |
  • विश्व का सबसे पहला विश्व विद्यालय ७०० बी.सी.में तक्षशिला में स्थापित किया गया था|इसमें ६० से अधिक विषयों में १०५०० से अधिक छात्र दुनियाभर से आकर अध्ययन करते थे |नालंदा विश्व्वि विद्यालय चौथी शताब्दी में स्थापित किया गया थ |जो शिक्षा के क्षेत्र में प्राचीन भारत कि महानतम उप्लाब्धियों में से एक है |
  • आयुर्वेद मानव जाती के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चकित्सा शाखा है शाखा विज्ञान के जंक माने जाने वाले चरक में २५०० वर्ष पहले आयुर्वेद का समाहित किया था |
  • भारत १७वि शातब्दी के आरम्भ तक ब्रिटिश राज्य आने से पहले सबसे संपन्न देश था |भारत ने ओने १०,००००वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है |
  • युद्ध क्लायों का विकास सबसे पहले भारत में किया गया और बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा पूरे एशिया में फैलाई गयी |
  • योग कला का उद्भभव्  भारत में हुआ है और यह ५,००० वर्ष से अधिक समय से मौजूद है |

ओपन किचन बनाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान...

किचन घर का वह प्रमुख स्थान है जिसे सबसे अधिक सफाई और  देखभाल की जरूरत होती  है |आजकल महानगरों में वेस्टर्न स्टाइल के ओपन किचन का चलन तेजी से बदता जा रहा है,लेकिन अगर आप अपने घर में ओपन किचन बनाने की सोच रहे हैं तो पहले इसके फायदे और नुकसान के बारे में जाने के बाद ही ऐसा किचन बनाने का निर्णय लें |

फायदे:


  1. जगह की बचत होती है |
  2. ओपन किचन लिविंग रूम के ही हिसा होती है इसलिए आप यहाँ टी.वी.देखने या पेपर पढ़ने जैसे काम भी आसानी से कर सकती है |इसके लिए आपको बार बार उठकर दूसरे कमरे में नही जाना पडेगा |
  3. घर में आये मेहमान के साथ बातें करते करते खाना बनाया जा सकता है |
  4. ऐसा किचन खुला खुला और हवादार होता है |
  5. परिवार के सदस्य गरमा गर्म खाने का लुत्फ़ उठा सकते हैं |

नुक्सान :

  1. तेज  छोंक वाले खाने से परिवार के दूसरे सदस्यों को असुविधा हो सकती है |
  2. कुछ मेहमान ऐसे होते हैं जिनके साथ औपचारिक संबंध होते है और उनके सामने किचन में काम करते हुए आप असहज महसूस कर सकती है |
  3. खुले किचन में जरा सी भी गंदगी बहुत बुरी लगती है |
  4. एक साथ ज्यादा लोगों का खाना बनाने पर किचन को व्यवस्थित करना बहुत्ग मुश्किल होता है |
  5. छोटे बचों वाले घर में ओपन किचन में दुर्घटना हो सकती है |

इन बातों का रखें खास ध्यान :

  • इस किचन के लिए मॉडलर फिटिंग  करवाना सबसे अधिक उपयुक्त होता है |क्यूंकि इसके कैबिनेट में सारी चीज़े भीतर बंद होती है |इससे किचन हमेशा व्यवस्थित नज़र आत  है |
  • अगर आपने अपने घर में ओपन किचन रखा है तो उसे क्लियर ग्लास से बंद कर दें और साथ ही उसमे वूडन ब्लाइंड लगा लें |ताकि जब आप दूसरों को अपना किचन दिखाना न चाहें तो उसे ब्लाइंड से ढक दें |इससे आपके ओपन किचन में खुलेपन के साथ प्राइवेसी  भी बनी रहेगी 
  • ओपन किचन छोटे परिवारों और महानगरों में रहने वाले कामकाजी दंपतियों के लिए अधिक उपयुक्त होते हैं,जहां किचन का  इस्तेमाल बहुत थोड़े समय समय के लिए होता है |
  • अगर घर में ओपन किचन हो तो आपको कुकिंग से लेकर सफाई तक सारा काम अपने हाथों से करना चाहिए |किसी कुक या हेल्पर के भरोसे ऐसे किचन को नहीं छोडना चाहिए,क्यूंकि इस तरह की किचन का खास ध्यान रखन होता है |
2leep.com