परफ्यूम ... जो महका दे

खुश्बू हर किसी को अच्छी लगती है |यह खुद और सामने वाले दोनों के तनमन को खुश रखती है |खुशबू तब ही अपना पूरा प्रभाव छोड़ पाती है जब यह समझदारी से खरीदी जाए |अक्सर लोग प्र्फयुम शॉप पे जाते है उसे सूंघते हैं और खरीद लेते हैं |हर परफ्यूम कि अलग खुशबू होती है हर परफ्यूम को लगाने का तरीका अलग होता है |प्र्फुमे से जुड़े कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं :

  • अगर आप शादी में जा रही हैं तों वुडी या ओरिएंटल सेंट खरीद सकती हैं |
  • महिलायों के परफ्यूम हलकी खुशबू वाले होते हैं |यह खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है |परफ्यूम के इलावा महिलाएं यूडी टायलेट और यूडी कोलों का प्रयोग भी करती हैं |
  • यूडी कोलों में एसेंशियल आयल ४% और यूडी टायलेट में ८ % होता है |यह लाईट खुशबू वाले होते हैं | जिस कि वजह से ये २ घंटे तक ही प्रभावशाली रहते है |
  • यूडी परफ्यूम में एसेंशियल आयल २०% से ज्यादा होता है |इस कि खुशबू ३ से ४ घंटे तक बनी रहती है |एसेंशियल आयल ज्यादा होने से इसकी कीमत भी ज्यादा होती है |
  • परफ्यूम बॉडी के वार्म प्वाइंट्स जैसे गर्दन और कलाइयों पर लगाना चाहिए |
  • परफ्यूम क्लासिक कि खुशबू ६ घंटे तक बनी रहती है इसकी चंद बूंदे ही खुशबू से सराबोर कर देती हैं |
  • पुरुषों को डीयोडरेंट के अलावा कोलों बहुत अच्छे लगते हैं |
  • पुरुषों का शेव करने के बाद आफ्टर शेव लगाना गलत तरीका होता है |आफ्टर शेव लगाने के बाद आधे घंटे बाद चेहरे धो लेना चाहिए |
  • पुरुषों को स्ट्रोंग खुशबू वाले परफ्यूम ज्यादा पसंद आते हैं |
  • गर्मी में हलकी भिनिभिनी खुशबू वाले परफ्यूम और सर्दियों में तेज खुशबू वाले परफ्यूम खरीदना सही रहता है |
  • यदि आप वर्किंग वुमेन हैं तों तेज खुशबू वाले परफ्यूम से बचें |
  • घर में रहने वाली औरतों को पानी में कोलोंन डाल कर नहाना अच्छा रहता है |
  • कोलेज गोइंग लड़कियों को परफ्यूम का प्रयोग नहीं करना चाहिए |अगर लगाना ही है तों धीमी खुशबू वाले परफ्यूम का प्रयोग करें |
  • स्प्रे करने के बाद परफ्यूम क शीशी को कस कर बंद कर दें |इसे छायादार और अँधेरी जगह पर रखें |सूर्य कि रौशनी में खुशबू उड़ जाती है |
  • बनारसी साडी,जरदोजी और कडाई वाले कपड़ों पर परफ्यूम का प्रयोग न करें |इस से कपड़ों कि चमक चली जाती है |
  • सूती कपड़ों पर भी सीधे परफ्यूम का छिडकाव न करें |
  • सेंथेटिक कपड़ों पर परफ्यूम स्प्रे ज्यादा करें.क्यूंकि इन से खुशबू जल्दी उड़ जाती है |
  • परफ्यूम का छिडकाव अंदर के कपड़ों पर करें यहाँ पर खुशबू ज्यादा समय तक टिकी रहती है |

No comments:

2leep.com