ऐसे बनाएं दिल को तंदरुस्त...


ह्रदय रोगों से पुरुष ही नही अब महिलाएं भी अचुती नही हैं|अनियमित या दोषपूर्ण भोजन-प्रणाली और व्यायाम न करने के के कारण ही ह्रदय वाहिकाओं में प्लाक बनने और ह्रदय रोगों की आशंका बदती है|
अगर ह्रदय रोगी अपनी भोजन प्रणाली में बदलाव करें तो यह उतना ही कारगर साबित हो सकता है जितना की मेडिसिन |
कुछ ऐसे पदार्थ हैं जो ह्रदय को स्वास्थ्य बना सकते हैं|
लहसुन:
आर्तरिज़में प्लाक के निर्माण और हाई बीपीकी आशंका कम होती है|एक शोध से सामने आया है की लहसुन में पाए जाने वाले एंजाइम से रक्त वाहिकाओं में संकुचन नही होता,जिससे ह्रदय पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता|लहसुन से वाहिकाओं में प्लाक नही बन पता जो ब्लोकेज़ का मुख्य कारण है|
संतरा:
रक्तचाप,कोलेस्ट्रोल का स्तर और ह्रदय रोगों की आशंका कम होती है|संत्रेमे मौजूद फाइबर स्पंज के समान काम करता है|यह भोजन में शम्मिल कोलेस्ट्रोल शरीर को अवशोषित करने से रोकता है|वहीं,इसमें मौजूद पोटेशियम से रक्तचाप नियंत्रित रहता है,क्यूंकि यह सोडियम यानी नमक का प्रतिरोधी है|
डार्क चोकलेट:
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित होती है,जो ह्रदय रोगों का मुख्य कारण है|
डार्क चोकलेट रक्त वाहिकाओं का लचीलापन बढ़ाने और रक्त संचार सुचारू रखने में सहायक साबित होता है|वहीं,इससे रक्तचाप भी नियंत्रित होता है,जो हाई ब्लड प्रेशर की आशंका को कम करता है|
अनार:
अनार या इसका जूस पीने से आर्टरीज में प्लाक की निर्माण प्रक्रिया बाधित होती है,क्यूंकि इसमें भरपूर एंटी ओक्सीडेनट्स होते हैं|
बादाम:
बादाम बुरे कोलेस्ट्रोल का स्तर कम करता है,जो ह्रदय रोगों का मुख्य कारण है|बादाम से भोजन में शामिल कोलेस्ट्रोल के अव्शोष्ण को बाधित किया जा सकता है|
ह्रदय रोगों की आशंका कम की जा सकती है यदि भोजन में भरपूर फल व हरी सब्जियां शामिल की जाएँ|
प्लाक के निर्माण की गति धीमी या बाधित की जा सकती है अगर नियमित रूप से लहसुन खाया जाये या भोजन में इस्तेमाल किया जाये|

No comments:

2leep.com