गर्मियों में कैसे रखे डोग्गी की सेहत का ध्यान...

पालतू जानवरों के शरीर का सामान्य तापमान ज्यादा होता है और उनके शरीर पर प्रकृति ने फार वाला कोट बना दिया है,सो अलग|इसलिए जानवरों के लिए गर्मियों का समय काफी तकलीफदेह होता है|गर्मियों का मौसम आपके कुत्ते के लिए मुश्किलों से भरा होने के बावजूद आप पालतू कुत्ते को सेहतमंद और आनंदमय गर्मियों की सौगात दे सकते हैं|

इसके कुछ उपाय इस प्रकार  हैं|जो आपके कुत्ते को ठंडक महसूस करवाने में लाभकारी हैं|



  1. कुत्ते जब गर्मी में हांफने लगें,तो शरीर का तापमान कम करने की कोशिश में ज्यादा उर्जा व्यय कर  सकते हैं|इसलिए तापमान बदने के साथ उर्जा की आवश्यकता भी बढ़ जाती है|ध्यान रखना चाहिए की गर्मियों में पालतू ज्यादा आहार लें|यदि  उनका खाना कम हो गया है,तो इसकी भरपाई ज्यादा शक्ति वाले पोष्टिक और संतुलित खाद पदार्थ से की जानी चाहिए|
  2. कुत्ते को टहलाने के लिए जल्दी सुबह और ठंडक भरी शाम का ही वक्त चुनें|
  3. यदि आप घंटे भर से ज्यादा समय के लिए बाहर जा रहे हैं,तो कुत्ते को घर में ही रखिये|संभव हो तो उस कमरे में रखें जहां पंक्हस चल रहा हो|
  4. पालतू को भरपूर ताज़ा व साफ़ पानी दें,ताकि उसे डहाईडरेशन न हो|
  5. कुत्तों को पसीना नहीं आता|गर्मी से बचने के लिए वे सिर्फ जीभ निकलकर सांस लेते हैं|या फिर शीतलता पाने के लिए ठंडी जगह देखते हैं|गर्मियों के दिनों में पालतू कुत्ते को एक घंटे से ज्यादा धुप  में न रहने दें||
  6. पालतू को खाना दिन के ऐसे समय में दें,जब ठंडक हो|
  7. यदि आपके पास ज्यादा फार वाली नसल का कुत्ता है तो,गर्मियों के समय उसके फर को थोडा काटकर छोटा कर दें|इस से उसे ठंडक मिलेगी|
  8. कुत्ते के सोने की जगह को ठंडा रखने के लिए गद्देदार बिछावन हटा दें|खुली सतह पर लेटने से उसे ज्यादा आराम महसूस होगा|
  9. गर्मी में बेहाल कुत्ते भी मनुष्य की तरह चिडचिडे हो सकते हैं|इसलिए बच्चों को पालतू के साथ पेश आने के लिए सावधानियां  बता दें | 
  10. आमतोर पर कुत्ते पानी से दूरी बनाकर रखतें हैं|नहाने के नाम पर वे भाग जाते हैं|लेकिन गर्मियों में आप कुछ ऐसे तरीके अपना सकते हैं|जैसे उसके ऊपर थोडा ठंडा पानी छिडक कर  देखिये|

No comments:

2leep.com